Advertisement
Home गेमिंग Free Fire में आज शुरू हुआ Pet Ludo, अब इसी गेम में...

Free Fire में आज शुरू हुआ Pet Ludo, अब इसी गेम में खेल सकेंगे फ्रेंड्स के साथ ऑनलाइन लूडो

0
Free Fire : Pet Ludo

गरेना फ्री फायर गेम में अब प्लेयर्स ऑनलाइन लूडो भी खेल सकेंगे। जी हाँ, आपने सही सुना। इस गेम के डेवलपर ने आज से, 12 फरवरी 2022 को एक नया मिनी गेम Pet Ludo की शुरुआत की है, जहां पर आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर ऑनलाइन लूडो खेलने का आनन्द उठा सकते हैं। यह मिनी गेम फ्री फायर के Squad Beatz कैम्पेन का ही हिस्सा है। Also Read: Realme GT 2 Series जल्द होगी भारत में लॉन्च, जाने कीमत व स्पेसिफिकेशन

आइये चलिए जानते है कि आप किस तरह इस मिनी गेम को खेल सकते हैं और कैसे लूडो खेलने से फ्री इनाम भी पा सकते हैं।  

Free Fire : Pet Ludo

गरेना फ्री फायर में आज से यानि 12 फरवरी से लेकर आने वाली 20 फरवरी तक प्लेयर्स नए मिनी गेम पेट लूडो को खेल सकते हैं। साथ में यहां पर आप एक परमानेंट गन स्किन Flaming Wolf MP40 भी जीत सकते हैं। इसके साथ साथ मिनी गेम के रिवॉर्ड में Falconer Gun Box भी शामिल है। Also Read: Vivo T1 5G: स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, आइये जाने कीमत व स्पेसिफिकेशन

पेट लूडो कैसे खेलें ?

पेट लूडो को खेलने के लिए आप नीचे दिए हुए स्टेप्स फॉलो करें-

  • Step.1 फ्री फायर गेम की लॉबी में मौजूद Squad Beatz आइकन पर क्लिक करके कैम्पेन के पेज पर जाएँ
  • Step.2 यहां आपको नीचे स्क्रॉल करने पर Pet Ludo का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
  • Step.3 अब आप वापस लॉबी में आ जाएंगे, जहां आप Start बटन को दबाकर गेम चालू कर सकतें हैं।

लूडो खेल के नियम:

इस गेम के नियम साधारण लूडो खेल की तरह ही हैं, बस फर्क इतना है की यहां होम पीस की जगह आपके पास 4 पेट्स होंगे। आपके अतिरिक्त इस खेल में 3 और प्लेयर्स होंगे। पासे पर 6 अंक आने पर आप अपने होम बेस से बाहर निकल सकेंगे। साधारण लूडो की तरह आप यहां पर भी दूसरे प्लेयर्स को नॉक कर सकते हैं और खुद को नॉक होने से बचाने के लिए सेफ ब्लॉक पर रुक सकते हैं। जो प्लेयर सबसे पहले होम कॉलम में पहुंचेगा, वह विनर होगा।

Also Read: iQOO 9 series: आने वाली 23 फरवरी को होगा भारत में लॉन्च, आइये जानते है मिलने वाले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Exit mobile version